वाराणसी, मार्च 8 -- चोलापुर (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। धरसौना गांव में आदि शक्ति माता गौरी दुर्गा पंचकुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को हुआ। धरसावन बाबा के पावन प्रांगण में आयोजित अनुष्ठान के पहले दिन कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।गाजे-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकली शोभायात्रा में पीत वस्त्रधारी महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। जय माता दी और धरसावन बाबा के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। आजमगढ़ के बिलरियागंज स्थित महर्षि गोरया बाबा सेवा संस्थान की ओर से हो रहे अनुष्ठान के दूसरे दिन रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ कुंड में आहुतियां डाली गईं। संध्या सत्र में देश के ख्यात कथा वाचकों का प्रवचन हुआ। वक्ताओं ने भगवती दुर्गा और गौरी के स्वरूपों पर प्रकाश डाला। अनुष्ठान की पूर्णा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.