बदायूं, मई 2 -- गायत्री शक्तिपीठ पर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ, दंपति एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि सुखबीर सिंह, राधा रमन गुप्ता व नरेंद्र पाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। सुमित कुकरेती, शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा व कंचन गुप्ता ने यज्ञ कराया। वक्ता शिवंवदा सिंह, दीपमाला शर्मा व विमलेश गौड़ ने नारी सम्मान, पारिवारिक संस्कारों और नैतिक शिक्षा पर जोर दिया। नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि 23 जून को उसावा में ज्योति कलश यात्रा का स्वागत होगा, जिसका समापन 2 अगस्त को सुरेंद्रनाथ शर्मा की देखरेख में होगा। भंडारे का नेतृत्व डॉ. सोनपाल ने किया। यह भी पढ़ें- सुदामापुरी में किया सामूहिक गायत्री यज्ञ इस दौरान डीपी सिंह, रघुनाथ, सुखपाल, रामचंद्र, ममता पाल, राधा रानी, कामिनी, श्याम निवास, माया, क...