लखीमपुरखीरी, मार्च 13 -- बरोठा गांव के बुढ़वा बाबा शिव मंदिर पर पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ का शुभारंभ जल कलश यात्रा के साथ हुआ। इसमें शामिल महिलाओं ने पूरे गांव में भ्रमण करने के बाद वीरबाबा मंदिर जाकर जल अर्पित किया। शांतिकुंज की टोली के सह टोली नायक बृजेंद्र त्रिपाठी तथा आचार्य जगदंबा प्रसाद पांडे ने मुख्य यजमान चुन्नेलाल कश्यप, कमलेश विश्वकर्मा, राकेश जायसवाल, सुरेश त्रिपाठी और राजेश ओझा के साथ कलश गौरी-गणेश व देवपूजन कराया। आयोजकों ने बताया कि यह यज्ञ 16 मार्च तक होगा। इस दौरान अंकित जायसवाल, श्यामप्रकाश सोनी, ज्ञानप्रकाश और रमेशानंद आदि श्रद्धालु मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.