पंचकल्याणक महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण
लखनऊ, जून 18 -- काकोरी स्थित भगवान पारसनाथ धाम में 24 जून से होने वाले 'श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव' में शामिल होने के लिए गुरुवार को जैन समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर हुई इस मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में श्री जैन धर्म प्रबोधिनी सभा के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व डीजीपी रहे अरविंद कुमार जैन, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव जैन, मुख्य संयोजक बृजेश जैन 'बंटी', महामंत्री संदीप जैन, विशाल जैन शामिल रहे। मुख्य संयोजक बृजेश जैन बंटी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जैन समाज के इस भव्य आयोजन की सराहना की और कार्यक्रम में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव 24...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.