आगरा, मार्च 14 -- आगामी 23 से 27 अप्रैल तक श्री सर्वतोभद्र जिनालय, बल्केश्वर में आयोजित होने जा रहे श्री 1008 आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को हरीपर्वत स्थित आचार्य शांतिसागर सभागार, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज में सभा आयोजित की गई। विभिन्न जैन संगठनों, महिला मंडलों, युवा मंडलों, पंचकल्याणक पात्रों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद सभा में महोत्सव की संपूर्ण रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आयोजन को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से यादगार बनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान विभिन्न समितियों के गठन तथा उनके दायित्वों पर भी विस्तार से विचार किया गया, ताकि आयोजन की सभी व्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.