कोडरमा, जून 24 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। तीर्थराज श्री सम्मेदशिखर जी स्थित गुणायतन परिसर में 25 जून से 30 जून तक 1008 भगवान जिनेन्द्रदेव का भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज व मुनि श्री संधान सागर महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। इस अवसर पर मुनि श्री प्रमाणसागर महाराज ने कहा कि चकल्याणक को केवल धार्मिक आयोजन के रूप में नहीं देखना चाहिए। यह मानव जीवन के आध्यात्मिक रूपांतरण का विज्ञान है, जिसमें गर्भ से लेकर जन्म, वैराग्य, दीक्षा, केवलज्ञान और मोक्ष तक की संपूर्ण यात्रा का दर्शन कराया जाता है।

आयोजन की जानकारी इस आयोजन में पूरे भारतवर्ष व झारखंड के झुमरीतिलैया, रांची, धनबाद हजारीबाग रामगढ़ गिरिडीह आदि जिलों से सैकड़ों ...