पंचकर्म अटेंडेंट के पद सृजित करने की मांग, मंत्री से मिले बेरोजगार
देहरादून, मई 21 -- देहरादून। आयुर्वेद विभाग के ढांचे में पंचकर्म अटेंडेंट के पदों के सृजन की मांग को लेकर डिप्लोमा धारकों ने घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में आयुष मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात की। उन्होंने कैबिनेट बैठक में लंबे समय से लंबित पड़े इस प्रस्ताव को लाकर सैद्धांतिक स्वीकृति देने का अनुरोध किया, जिस पर मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संगठन प्रदेश अध्यक्ष विकास, सचिव आशीष रुड़ियाल, प्रदीप चौहान, सुनील आनंद और विनय जोशी ने अपनी पीड़ा व्यक्त की और कहा कि उनके इस प्रकरण को कई साल बीत चुके हैं। दो साल पहले खुद मुख्यमंत्री ने भी इस संबंध में विभाग से आख्या मांगी थी, लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते वह रिपोर्ट आज तक शासन को नहीं भेजी जा सकी है। यह भी पढ़ें- पंचकर्म अटेंडेंट के पद सृजित करने की मांग, मंत्री से मिले बेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.