मधुबनी, फरवरी 23 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बिस्फी थाना क्षेत्र के बिस्फी गांव में एक किशोरी ने पंखे से लटक कर जान दे दी है। मृतका खुशबू कुमारी (15 वर्ष) उपेन्द्र साह की पुत्री बतायी गयी है। सूचना मिलने पर बिस्फी थाना प्रभारी अविनाश कुमार मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भिजवाया। मामले को लेकर मृतका की मां के आवेदन पर बिस्फी थाने में यूडी केस दर्ज किया गया है। आवेदन में बताया गया है रात में परिवार के सभी लोग खाना खाकर सोने चले गये। सुबह होने पर पुत्री के अपने कमरे में पंखे से लटकती पायी। जिसकी सूचना थाने को दी गयी। घटना को लेकर किसी पर शक व संदेह नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.