मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- छपार। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव संधावली निवासी 22 वर्षीय विशाखा ने लगभग ढाई माह पूर्व गांव रेई निवासी रविसन पुत्र शिवकुमार के साथ प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही दोनों पति-पत्नी परिजनों से अलग होकर घर में ही रह रहे थे। रविवार शाम को रविसन घर पर नहीं था। देर शाम को जैसे ही वह घर पहुंचा तो विशाखा का कमरे में छत के पंखे के सहारे रस्सी से लटका मिला। रविसन ने शोर मचा दिया। वहां पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने वहां पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक एक्सपर्ट बुलाकर भी छानबीन कराई। यह भी पढ़ें- रिश्तेदारी में शादी में पहले न ले जाने से आहत विवाहिता ने लगाया फंदा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भिजवा दिया है। माना जा रहा है कि पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद विवाहिता ने यह क...