समस्तीपुर, अप्रैल 3 -- रोसड़ा। शहर के लक्ष्मीपुर मोहल्ला वार्ड नं 22 में रजिस्ट्री ऑफिस के पास शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर से 35 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान विनोद महतो के पुत्र चंदन महतो के रूप में हुई है। युवक का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को आसपास के लोगों को चंदन के घर से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू असहनीय होने पर लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद जब लोगों ने खिड़की से कमरे के अंदर झांककर देखा, तो चंदन महतो का शव लाल गमछे के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। यह दृश्य देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव ...