पंखे से करंट लगने से वृद्ध की मौत
कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर। सीसामऊ में फर्राटा पंखे में करंट उतरने से वृद्ध की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की। सीसामऊ स्थित जेके कॉटन मिल के पास रहने वाले राजेश नगर निगम में सविंदा पर सफाई कर्मी है। उनके परिवार में 60 वर्षीय पिता मूलचंद्र और मां गीता देवी है। राजेश ने बताया कि शुक्रवार शाम को पिता खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। इस दौरान कमरे में रखे फर्राटा पंखे से पिता को करंट लग गया। चीख-पुकार सुनकर वह तत्काल कमरे में पुहंचे और पंखा बंद किया। हालांकि तब तक पिता बेसुध हो चुके थे। वह पिता को पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने पिता को मृत घोषित कर दिया। सीसामऊ थाना प्रभारी ने बताया कि पंखे से करंट लगने से वृद्ध की मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.