मऊ, दिसम्बर 2 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थान क्षेत्र अंतर्गत लौवासाथ में सोमवार की देर शाम एक 19 वर्षीय युवती का पंखे के हुंक से लटकता शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत लौवासाथ निवासी 19 वर्षीय रीता नित्य की भांति सोमवार की देर शाम भोजन करने के बाद कमरे में चली गई। कमरा अंदर से बंद होने पर परिजनों को शक हुआ। परिजनों ने बाहर से कमरे को खुलवाने का काफी प्रयास किया। लेकिन कमरा नहीं खुला। किसी तरह से कमरे की सिटकिनी तोड़कर परिजन जब कमरे के अंदर गए तो पंखे के हुंक से युवती का शव लटकता देखकर पैरों तले जमीन खिसक गई। इस बीच काफी संख्या में आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से शव को प...