पंखे की चोरी करते ग्रामीणों ने पकड़ा, माफी मांगने के बाद छोड़ा गया
कोडरमा, जून 10 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बासोडीह स्थित मरचोई मोड़ में एक दुकान से पंखा चोरी करते हुए एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम अशोक रविदास, पिता बालेश्वर रविदास, निवासी ग्राम मरचोई बताया। दुकानदार संजय अग्रवाल ने बताया कि सुबह दुकान खोलने के बाद वह किसी काम से बाहर गए थे। इसी दौरान पास के एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि लाल शर्ट पहने एक व्यक्ति उनकी दुकान से एक पंखा उठाकर ले गया है। सूचना मिलते ही उन्होंने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख उक्त व्यक्ति भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया और पंखे सहित दुकान के पास ले आए। इसके बाद ग्रामीणों और दुकानदार ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसने अपना नाम और पता बताया। काफी देर तक मौके पर हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.