पंखे की कुंडी से लटकता मिला विवाहिता का शव, पति हिरासत में
कुशीनगर, मई 15 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले तमकुहीराज थाना क्षेत्र के शिव सरेया के सरेया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के भीतर पंखे की कुंडी से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मायके पक्ष ने विवाहिता की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। गांव निवासी कमलेश शर्मा की 30 वर्षीय पत्नी अंजलि शर्मा शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे की कुंडी से लटकी मिली। घटना के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे। इसी बीच किसी माध्यम से मृतका के मायके पक्ष को उसकी मौत की सूचना मिल गई। सुबह करीब सात बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.