इटावा औरैया, जून 13 -- भरथना। मोहल्ला गिरधारीपुरा निवासी 20 वर्षीय अंकित पुत्र सुनील यादव शनिवार सुबह घर में पंखे का प्लग बिजली बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही अंकित ने शोर मचाया, जिस पर परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे व किसी तरह अंकित को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद परिजन घायल युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां युवक को भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...