पंखे का प्लग लगाते समय करंट से महिला की मौत
हरदोई, जुलाई 6 -- हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में शनिवार देर रात पंखे का प्लग बोर्ड में लगाते समय करंट से एक महिला की मौत हो गई। कालीबाड़ी निवासी 32 वर्षीय रुखसाना शनिवार रात करीब 11 बजे कमरे में पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रही थीं। तभी वह करंट की चपेट में आ गईं। परिजनों ने बचाने का प्रयास किया पर तब तक मौत हो चुकी थी। बताया गया कि रुखसाना की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनके तीन बेटे हैं। उनका मायका बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के जमूरा गांव में है। पति शफीक ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब उनकी पत्नी पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रही थीं। सूचना मिलने पर बेहटा गोकुल पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से हुई दुर्घटना का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.