पंखे का तार लगाते वक्त करंट उतरने से महिला की मौत
कुशीनगर, मार्च 23 -- पडरौना। चौरा खास थाना क्षेत्र के जौरा बाजार गांव में रविवार सुबह 9 बजे के करीब फैन चालू करने के लिए पलंग पर रखे बोर्ड का तार लगाते समय करंट उतरने से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सुबह में 35 वर्षीय सुभावती देवी पत्नी जयराम साहनी फैन चालू करने के लिए पलंग पर रखे बोर्ड का तार दिवाल के बोर्ड में लगा रही थी कि तार कटने से महिला का हाथ में बिजली का करंट दौड़ गया। इससे वह अचेत हो गई। घर वाले आनन फानन में उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतका के दो बच्चे आदित्य 5 और अंकुर 3 वर्ष हैं। मृतका के पति मछली बेच कर परिवार का जीविका चलाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.