पंखे का तार जोड़ते समय महिला को लगा करंट, हालत गंभीर
इटावा औरैया, जून 19 -- बकेवर। कस्बा के लोहिया नगर में गुरुवार रात घर के अंदर पंखे का तार जोड़ते समय महिला करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे 50 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोहिया नगर निवासी दीपू की पत्नी 28 वर्षीय रूपा गुरुवार रात घर में पंखा चालू करने के लिए बिजली का तार जोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को निजी वाहन से 50 शैय्या अस्पताल ले गए। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने घायल महिला का प्राथमिक इलाज किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.