हल्द्वानी, मार्च 20 -- हल्द्वानी। पंखुड़ियां सांस्कृतिक, पर्यावरण एवं दिव्यांग कल्याण समिति ने शुक्रवार को नव ज्योति नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रो. रश्मि पंत, शर्मिष्ठा चक्रवर्ती बिष्ट, चम्पा चिलवाल, भवानी बिष्ट, बलजीत कौर, मीना थापा, वंदना शर्मा, मोनिका शर्मा और आशा शाही को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथि समाजसेवी नरेश पांडे ने कहा कि महिलाओं को प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर बनाना होगा, तभी समाज आगे बढ़ेगा। कार्यक्रम का संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया। इस दौरान नेहा बिष्ट, डॉली अग्रवाल, मेघा त्रिपाठी, स्नेहा बिष्ट, जसविंदर सिंह भसीन, गुलाब सिंह नेगी, विशाल शर्मा, अरुणा टंडन, शांति जीना मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.