पंखा हटाते समय करंट लगने से युवक की मौत
हरदोई, जून 30 -- हरदोई। हरदोई जिले में बघौली थाना क्षेत्र के थोकमाधौ गांव में मंगलवार तड़के तीन बजे करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अखिलेश सिंह बारिश शुरू होने पर आंगन में रखा बिजली का पंखा हटाने गए थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी अहिरोरी ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिवार में 9 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटा है। घटना से पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- अर्थिंग के तार में उतरे करंट से किशोर की मौत परिवार और गांव में शोक का माहौल है। यह भी पढ़ें- औरैया में केबल काटते समय करंट की चपेट में आए टाइल्स मिस्त्री की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.