पंखा में उतरे करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
बलिया, अप्रैल 25 -- सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में शनिवार की सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में कोहराम मच गया।्र27 वर्षीय मनोहर अपने ही गांव के एक निजी प्रतिष्ठान पर कार्य कर रहे थे। वह एक खराब पड़े फर्राटा पंखे को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। इसी दौरान किसी प्रकार पंखे में करंट आ जाने से वह उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मनोहर को तुरंत सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की मां और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.