गोड्डा, जून 24 -- गोड्डा संवाद सूत्र । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेलोबदर गांव में मंगलवार को एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घर में पंखा ठीक करने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान तेलोबदर गांव निवासी चंदा देवी (35 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया कि मंगलवार दोपहर चंदा देवी अपने घर में खराब पड़े पंखे को ठीक करने का प्रयास कर रही थीं। इसी दौरान पंखे के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं। नंगे तार के संपर्क में आते ही उसे तेज झटका लगा और वह मौके पर ही गिर पड़ीं। घटना के बाद घर में मौजूद पति राजेश पंडित और परिजनों ने तत्काल उन्हें संभाला और आनन फानन में इलाज के लिए अस...