पंखा ठीक करते समय करंट से युवक की मौत
गौरीगंज, जून 20 -- अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के दरपीपुर गांव में घर का फर्राटा पंखा ठीक करते समय करंट लगने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। दरपीपुर निवासी विजय उर्फ धर्मेंद्र कुमार (25) पुत्र पन्नालाल घर का खराब फर्राटा पंखा बना रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें तेज करंट लग गया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजन तत्काल एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पंखा सही करते समय करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत युवक की असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.