चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के बाटा रोड स्थित एक इलेक्ट्रानिक दुकान से पंखा चोरी करते एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। चक्रधरपुर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर बाटा रोड स्थित श्री इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से विशाल प्रधान नामक युवक द्वारा एक पंखे की चोरी कर ली गई थी। घटना के दौरान आसपास के दुकानदारों द्वारा शोर मचाने पर युवक असलम चौक की तरफ भागने लगा। दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और असलम चौक के पास उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया पंखा बरामद कर लिया गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को अपने साथ थाना ले गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.