सिद्धार्थ, जून 27 -- उस्का बाजार/जोगिया (सिद्धार्थनगर), हिटी। सिद्धार्थनगर जिले में हुए दर्दनाक हादसों में दो मासूमों की जान चली गई। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में गुरुवार की आधी रात छत से कुंडी सहित पंखा नीचे गिरने से मां के साथ सो रहे ढाई माह के मासूम की मौत हो गई। वहीं जोगिया कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर गांव में शुक्रवार को झूले की रस्सी गले में कसने से एक बालक की जान चली गई। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी रमेश पांडेय के घर शुक्रवार को उनके पौत्र अर्श पुत्र अभिषेक पांडेय का मुंडन संस्कार होना था। यह भी पढ़ें- झूला की रस्सी में फंसकर मासूम की मौत इस अवसर पर गुरुवार से ही घर में अखंड रामायण का पाठ चल रहा था। रिश्तेदारों और गांव के लोगों का आना शुरू हो चुका था। घर में उत्सव का माह...