हरदोई, मार्च 17 -- माधौगंज। ग्राम बढ़नवा में पंखा अपनी ओर मोड़ने पर करंट लगने से युवक की मौत हो गई। गांव बढ़नवा निवासी दिनेश सोमवार रात करीब नौ बजे फर्राटा पंखा उठाकर खुद के सामने कर रहा था। अचानक उसे मोड़ते समय पंखे में करंट से युवक उसकी चपेट में आ गया। इससे बुरी तरह झुलस गया। परिजन सीएचसी ले गए। वहां हालत बिगड़ गई और डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की पत्नी की मौत कई साल पहले हो चुकी है। एक पुत्र शिवम, पुत्री ज्योति देवी, उपासना व श्वेता देवी के भरण पोषण के लिए युवक दिनरात बटाई पर खेती किसानी व मजदूरी कर पेट पालता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...