अमरोहा, अप्रैल 17 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शहर के सुल्ताननगर मोहल्ला निवासी ग्रीशचंद्र (27) पुत्र महीपाल सिंह हाईवे के किनारे स्थित एक होटल में काम करता है। वह बुधवार की देर रात बाइक से होटल से अपने घर वापस लौट रहा था। हाईवे रिसोर्ट के निकट बाइक के पहिए में पंक्चर हो गया। स्पीड तेज होने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें ग्रीशचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- नेशनल हाईवे पर डिवाइडर से बाइक टकराई, चालक की मौत हादसे के जमा भीड़ से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रीशचंद के शव को कब्जे में लिया। जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार वाले भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.