फरीदाबाद, जून 8 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे के अजरौंदा फ्लाईओवर पर पंक्चर टेंपो के पास खड़े युवक को वहां से गुजर रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। टेंपो चालक घायल हो गया। सेंट्रल थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी में पल्लेदारी का काम करने वाले रामप्रीत पांडेय ने बताया कि उनका चचेरा भाई 31 वर्षीय दुखहरन नाथ पांडेय रविवार रात करीब 2:00 बजे सब्जियों से लदे टेंपो में डबुआ सब्जी मंडी के निकला था। उनका टेंपो अजरौंदा फ्लाईओवर पर पहुंचा तो टायर पंक्चर हो गया। यह भी पढ़ें- बेलगाम वाहनों के धक्के से दो युवकों की मौतदुर्घटना का विवरण टेंपो चालक टायर बदलने में जुट गया और उसका चचेरा भाई दुखहरन नाथ पांडेय हाईवे पर खड़े होकर वह...