जमशेदपुर, अगस्त 8 -- टाटा स्टील ने झारखंड में लैंड एक्वीजिशन विभाग की कमान पंकज कुमार को सौंपी है। कंपनी की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार वर्तमान में कैपेसिटी एन्हांसमेंट प्रोजेक्ट में सीनियर एरिया मैनेजर (लैंड एंड लीज) पंकज कुमार को इंटरव्यू के बाद हेड लैंड एक्विजिशन झारखंड, आईएल 3 के पद पर पदोन्नत किया गया है। वे 15 अगस्त से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वे चीफ लैंड मैनेजमेंट, टाटा स्टील को कार्यात्मक रूप से रिपोर्ट करेंगे और जमशेदपुर से काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...