आगरा, दिसम्बर 14 -- नजफगढ़ (दिल्ली) के कांत दर्शन पब्लिक स्कूल में 20-21 दिसंबर को सिख फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सातवें राष्ट्रीय सिक्ख गेम्स का आयोजन होने जा रहा है। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने बताया कि गेम्स में ताइक्वांडो स्पर्धा का भी आयोजन होगा। ताइक्वांडो स्पर्धा में ताजनगरी के मास्टर पंकज शर्मा उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। गेम्स में प्रतिभाग करने के लिए पंकज शर्मा 19 दिसंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पंकज शर्मा सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...