आगरा, जुलाई 19 -- जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव पंकज शर्मा को उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन का संयुक्त सचिव बनाया गया है। रविवार को बरेली में हुई उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में हुए चुनाव में पंकज शर्मा को सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव चुना गया। वार्षिक आम सभा में चुनी गई एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी में ईशान ग्वाल को अध्यक्ष, अनिल कुमार को महासचिव चुना गया। पंकज शर्मा को पहली बार ताइक्वांडो की यूपी बॉडी में संयुक्त सचिव चुना गया है। संयुक्त सचिव बनने पर जिला ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष डॉ. यूके शर्मा, रमेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय, सीईओ संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...