आगरा, अगस्त 30 -- कोलकता में 25 से 27 अगस्त तक आयोजित पूमसे राष्ट्रीय निर्णायक ताइक्वांडो सेमिनार में इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, संगीता शर्मा, संतोष कुमार सिंह एवं प्रदीप गौर ने हिस्सा लिया। चारों ने 8वी डान ब्लैक बैल्ट धारक, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक एवं प्रशिक्षक ग्रैंड मास्टर वान योंग ली से 3 दिन के 9 सत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सेमिनार में हुई परीक्षा श्रेष्ठ अंकों के साथ उत्तीर्ण की। सेमिनार में ताइक्वांडो में नवीन परिवर्तनों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही पूमसे की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। चारों के परीक्षा पास करने पर दिनेश चंद्र शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मधु शर्मा, हरिकांत शर्मा ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...