साहिबगंज, अप्रैल 28 -- साहिबगंज। झामुमो केन्द्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारापीठ में मां तारा मंदिर में पत्नी रीता मिश्रा के साथ पूजा अर्चना की। मां तारा मंदिर प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। यहां रोजाना हजारों भक्त देश-विदेश से आकर माता का पूजन-दर्शन करते हैं। मां तारा मंदिर तंत्र साधना व नारी शक्ति का प्रमुख धार्मिक केन्द्रों में से एक है। मां तारा का पूजन कर पंकज मिश्रा ने झारखंड की समस्त जनता की सुख शांति की कामना की। उन्होंने माता से राज्य की खुशहाली के लिए आशीष मांगा। इससे पहले बीते रविवार को पंकज मिश्रा सपत्नीक माता कामाख्या मंदिर जाकर माता की पूजा अर्चना की थी। यह भी पढ़ें- महासर माता के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दुमका में निकाली गई गई निशान पदयात्रा फोटो:108, मां तारा मंदिर में...