बागपत, मार्च 21 -- बागपत। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज मलिक को डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल नियुक्त किया गया है। अधिवक्ताओं ने इसे सम्मानजनक उपलब्धि बताया। इस नियुक्ति से बागपत के अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल बन गया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तोमर ने बताया कि यह नियुक्ति प्रदेश स्तर से की गई है। उन्होंने बताया कि पंकज मलिक को डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि अंकित तोमर एडवोकेट को असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल बनाया गया है। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने दोनों नियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.