रुद्रपुर, जून 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की ओर से रुद्रपुर सिटी क्लब में आयोजित सभा में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा ने पंकज बांगा को महासभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस मौके पर हरीश जल्होत्रा ने कहा कि महासभा समाज को संगठित करने, युवाओं को जोड़ने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंकज बांगा के नेतृत्व में संगठन जिले में और अधिक मजबूत होगा। प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज को एकजुट कर सामाजिक सरोकारों को सशक्त बनाना है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज बांगा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। कार्यक्रम में भारत भूषण चुघ, उमेश पस...