कोडरमा, फरवरी 17 -- कोडरमा। नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार पंकज बर्णवाल के पक्ष में वार्ड संख्या सात एवं आठ में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नरेश पंडित ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा और चुनाव चिह्न क्रम संख्या 4 'बैटरी टॉर्च' पर मोहर लगाकर पंकज बर्णवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों से नगर की मूलभूत समस्याओं सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट तथा बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था-पर विस्तार से चर्चा की गई। मतदाताओं ने विभिन्न समस्याओं को सामने रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.