कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा। नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज बर्णवाल के समर्थन में बुधवार को जनसंपर्क अभियान चलाया गया। नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने किया। जुही दास गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं की टीम ने घर-घर जाकर संपर्क साधा। इस दौरान क्रम संख्या 4 'बैटरी टॉर्च' चुनाव चिह्न पर मोहर लगाकर पंकज बर्णवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की गई। अभियान के दौरान वार्डवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया और मतदाताओं ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन खुलकर व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...