कोडरमा, फरवरी 11 -- कोडरमा। झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एवं भारतीय जनता पार्टी समर्थित उम्मीदवार पंकज बर्णवाल के पक्ष में मंगलवार को वार्ड संख्या 23, 24 एवं 25 में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के नेतृत्व में चलाया गया। जनसंपर्क अभियान मतदाताओं से क्रम संख्या चार बैटरी टॉर्च चुनाव चिह्न पर मोहर लगाकर पंकज बर्णवाल को विजयी बनाने की अपील की गई। नीतेश चंद्रवंशी ने भी जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि पंकज बर्णवाल को भारी मतों से जिताकर नगर के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व देने का आशीर्वाद दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.