पंकज बने एनटीपीसी कांटी के परियोजना प्रमुख
मुजफ्फरपुर, जून 2 -- कांटी। एनटीपीसी कांटी के परियोजना प्रमुख का पदभार में पंकज कुमार गुप्ता ने मंगलवार को ग्रहण किया। उन्होंने वर्ष 1991 में एनटीपीसी में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के रूप में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने एनटीपीसी की विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों एवं विभागों में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि परिचालन उत्कृष्टता व सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखते हुए परियोजना को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। एनटीपीसी कांटी परिवार ने पंकज का स्वागत करते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- पंकज बने एनटीपीसी कांटी के परियोजना प्रमुख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.