बेगुसराय, मार्च 1 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि।। जनता दल (यू) की बेगूसराय नगर इकाई के महानगर अध्यक्ष पद का चुनाव रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन पोखरिया में हुआ। बैठक में कुल 42 डेलीगेट उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से पंकज कुमार सिंह को पुनः महानगर जनता दल (यू) का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। सेक्टर प्रभारी कुंदन कुमार ने सभी डेलीगेटों का आभार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। चुनाव प्रभारी रीना चौधरी ने औपचारिक रूप से पंकज कुमार सिंह के नाम की घोषणा की। महानगर अध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन प्राप्त हुए थे। पंकज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार पटेल और संजय कुमार दिवाकर। बैठक में रोहित कुमार रजक, आकांक्षा कुमारी, शांति देवी, राधा शर्मा, गिरीश राय, हरेराम महतो, दीपक कुमार, त्रिलोकी सिंह, संतोष सरदार, घनश्याम महतो, ...