हल्द्वानी, मार्च 30 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी निवासी पंकज आर्य ने अहमदाबाद में आयोजित मूकबधिर तैराकी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के 200 मीटर बैस्ट स्टोक इवेंट में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि के साथ पंकज ने न केवल अपने कौशल का लोहा मनवाया, बल्कि मूकबधिर खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत भी बने। पंकज की सफलता पर उनके परिवार और कोच ने गर्व जताया और भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भी सफलताएं अर्जित करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...