बागपत, जून 27 -- दिल्ली शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पीट-पीट कर मौत के घाट उतारे गए मेट्रो के गार्ड पंकज धामा की पत्नी ने घटना की वीडियो बनाने वाले से पति को न्याय दिलाने में मदद मांगी है। उसने वीडियो बनाने वाले से नाम पता बताने की गुहार लगाई है। उसने यह गुहार वीडियो के जरिए लगाई है। वीडियो में पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया गया है। बताया गया है कि पंकज धामा खेकड़ा के रहने वाले किसान राजेंद्र धामा के पुत्र थे। दिल्ली मेट्रो में नौकरी करते थे।इंद्रप्रस्थ रेलवे स्टेशन पर उसकी रात्रि ड्यूटी चल रही थी। 20 जून की सुबह वह ड्यूटी समाप्त कर वापस लौट रहे थे। शाहदरा दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शाहदरा के युवकों ने उनकी पीठ पीठ कर हत्या कर दी थी। इस घटना का वीडियो वायरल है। पंकज की पत्नी ने वीडियो बनाने वाले से अपना नाम पता बताने की गुहार लगाई है, ताकि वह दोषियों क...