लातेहार, जुलाई 26 -- लातेहार, संवाददाता। झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन (जेवीए) की वार्षिक आमसभा (एजीएम) में लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी को जिम्मेदारी देते हुए सर्वसम्मति से झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। रांची के पुराने विधानसभा स्थित विधायक क्लब में आयोजित बैठक में यह निर्णय विशेष समिति के अधिकारों का उपयोग करते हुए लिया गया। उनके मनोनयन से खेल प्रेमियों एवं वॉलीबॉल खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक शेखर बोस, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव उत्तम राज, सीईओ निशिकांत पाठक, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रवीण मिश्रा, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, अंतरराष्ट्रीय रेफरी संजय कुमार सहित गढ़वा और पलामू जिला वॉलीबॉल संघ के कई पदाधिकारिय...