नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नामांकन किया। उनका अकेला नामांकन हुआ है, इसलिए उनके प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की केवल औपचारिक घोषणा ही बाकी है। केंद्रीय चुनाव अधिकारी एवं मंत्री पीयूष गोयल उनके नाम का औपचारिक ऐलान रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय सभागार में करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, दारा सिंह चौहान, एके शर्मा व असीम अरुण और केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान उनके प्रस्तावक बने। पंकज चौधरी पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक, शनिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.