पंकज चौधरी से मिलक रखे क्षेत्रीय मुद्दे
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 4 -- गोला गोकर्णनाथ। भाजपा नेता विपिन मिश्रा ने लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के सानिध्य में हुई। भेंट के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने विपिन मिश्रा के संगठन के प्रति समर्पण और गोला विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। विपिन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का मार्गदर्शन संगठन कार्य के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.