पंकज चौधरी-धर्मपाल ने दी खंडूरी को श्रद्धांजलि
लखनऊ, मई 19 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पंकज चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सादगी, ईमानदारी और अनुशासित सार्वजनिक जीवन की मिसाल रहे मेजर जनरल (सेवानिवृत) भुवन चंद्र खंडूरी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया। उनका व्यक्तित्व एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों और समर्थकों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.