कन्नौज, दिसम्बर 14 -- कन्नौज। भाजपा के कद्दावर नेता एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित संकट मोचन मंदिर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस मौके पर पूरे परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। व्यापारी नेता अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनना संगठन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.