सोनभद्र, दिसम्बर 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। केंद्रीय मंत्री एवं महाराजगंज से सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को भारतीय जनता पार्टी का उत्तर प्रदेश का नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने पर जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताया। वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंकज चौधरी पर जो विश्वास जताया है, वह उत्तर प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होकर जनता के बीच पहुंचेगी। जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.