प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में पंकज चौधरी के निर्विरोध चुने जाने की खबर मिलते ही पार्टीजन उत्साह से भर उठे। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि प्रदेश संगठन को सशक्त नेतृत्व मिला है। इससे कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। 2027 का रण पूरी मेहनत से लड़ते हुए नया कीर्तिमान लिखा जाएगा। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने वाले पंकज चौधरी ने पार्षद से राजनीति की शुरुआत की। महराजगंज लोकसभा सीट से सात बार के सांसद व केंद्र सरकार में मंत्री हैं। उनके पास लंबा संगठनात्मक अनुभव है। इस अवसर पर प्रभाशंकर पांडेय, डॉ. शैलेष पांडेय, राजेश गोंड, कुंज बिहारी मिश्र, प्रमोद मोदी, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.