पंकज चौधरी का लखनऊ में नया ठिकाना 06-ए लाल बहादुर शास्त्री मार्ग
लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के नाते अब लखनऊ में भी ठिकाना होगा। आवास न होने के कारण अभी तक उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस में रुकना पड़ता है। राजधानी लखनऊ में उनका नया पता 6-ए, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग होगा। सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के बगल में स्थित यह आवास अभी तक व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को आवंटित था। मगर अब उन्हें विभूति खंड स्थित मंत्री आवास में नया घर आवंटित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.